सिर्फ 4 दिन में 12% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

India Cements पर LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे ने 372 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 410 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Paytm पर EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़ ने 512 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 540 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 1:06 PM
Delhivery पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 410 रुपये के लेवल पर 444 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं जो कि पिछले तीन हफ्तों के विजेता भी हैं। इस हफ्ते LKP सिक्योरिटीज के रुपक डे, EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़ और मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 11.78% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 12.63% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 5.6% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY India Cements


    रूपक डे ने इस स्टॉक में 372 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 410 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 362 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Paytm

    पंकज रांदड़ ने इस स्टॉक में 512 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 490 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 540 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Delhivery

    अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 410 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 444 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 399 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    Stocks on Broker's Radar: आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, एबी कैपिटल पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

    LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Granules India

    रूपक डे ने इस स्टॉक में 645 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 680 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 628 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Adani Green

    अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 1903 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1940 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1790 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Food

    पंकज रांदड़ ने इस स्टॉक में 610 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 635 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Avanti Feeds

    अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 703 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 820 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 680 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।