सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 4% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

Metropolis Health पर प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने 1574 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1600 रुपये के लक्ष्य के लिए 1540 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। 1540 पर rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने 1213 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। इसमें 3530 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
Bandhan Bank पर एंजेल वन की स्नेहा सेठ ने 238 रुपये के लेवल पर 224 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत, rachanavaidya.in की रचना वैद्य और एंजेल वन की स्नेहा सेठ के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर शिल्पा राउत के सुझाये स्टॉक्स ने 3.8% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रचना वैद्य के सुझाये स्टॉक्स ने 1.6% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर स्नेहा सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 1.7% का रिटर्न दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Metropolis Health


    शिल्पा राउत ने इसमें 1574 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1540 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    rachanavaidya.in की रचना वैद्य का कमाईवाला शेयरः BUY Navin Fluorine

    रचना वैद्य ने इस स्टॉक में 3680 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3530 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 3720 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एंजेल वन की स्नेहा सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bandhan Bank

    स्नेहा सेठ ने इस स्टॉक में 238 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 244 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 224 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, रिलायंस, भारती एयरटेल, सनफार्मा और हाई-टेक पाइप्स में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

    rachanavaidya.in की रचना वैद्य का कमाईवाला शेयरः BUY NMDC

    रचना वैद्य ने इस स्टॉक में 162 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 151 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 167 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एंजेल वन की स्नेहा सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bharti Airtel

    स्नेहा सेठ ने इस स्टॉक में 955 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 943 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 978 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।