सिर्फ 4 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 3 स्टॉक्स पर खेला दांव

L&T Finance Holdings पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 166 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 150 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। ICICI Bank पर मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने 10035 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1040 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Feb 09, 2024 पर 12:50 PM
Bharti Airtel पर कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले ने 1124 रुपये के लेवल पर 1200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 8.2% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 7% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 1.6% का रिटर्न दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY L&T Finance Holdings


    पंकज रांदड़ ने इसमें 166 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 150 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 175 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY ICICI Bank

    अमित सेठ ने इस स्टॉक में 1003 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 990 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1040 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कमाईवाला शेयरः BUY Bharti Airtel

    अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 1124 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1200 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1097 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।