Get App

Stock in Focus: दो सरकारी कंपनियों को मिले नए ऑर्डर, शुक्रवार को शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: शेयर बाजार की हलचल के बीच दो सरकारी कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं। एक कंपनी को बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। वहीं, दूसरी को रेलवे नेटवर्क से जुड़ा तकनीकी काम मिला है। इससे शुक्रवार, 16 जनवरी को दोनों कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 4:49 PM
Stock in Focus: दो सरकारी कंपनियों को मिले नए ऑर्डर, शुक्रवार को शेयरों पर रहेगी नजर
सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd को Indian Overseas Bank (IOB) से करीब ₹55.02 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

Stock in Focus: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच दो सरकारी कंपनियों के लिए पॉजिटिव खबरें सामने आई हैं। इन दोनों को नए प्रोजेक्ट्स से जुड़े ऑर्डर मिले हैं। एक तरफ कंपनी को बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा काम मिला है। वहीं, दूसरी को रेलवे नेटवर्क से जुड़ा बड़ा तकनीकी प्रोजेक्ट मिला है।

NBCC

सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd को Indian Overseas Bank (IOB) से करीब ₹55.02 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत NBCC को रायपुर में IOB के नए रीजनल ऑफिस की प्लानिंग, डिजाइनिंग, एग्जीक्यूशन और हैंडओवर का काम करना है। कंपनी इस प्रोजेक्ट को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) के तौर पर पूरा करेगी।

NBCC से जुड़ी एक और अहम जानकारी भी सामने आई है। सोमवार, 12 जनवरी को NBCC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी HSCC (India) Ltd ने Bharat Electronics Ltd (BEL) के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें