Tyre stocks : टायर शेयरों में आज तेज रफ्तार देखने को मिल रही है। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज 3 फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हो गया है। अपोलो टायर और JK टायर भी आज के कारोबारी सत्र में 2-4 फीसदी भागे हैं। टायर शेयरों में तेजी की क्या वजह पर नजर डालें तो इसकी पहली वजह तो जून के ऑटो बिक्री आंकड़े रहे हैं। जून में पैसेंजर व्हीकल बिक्री सुस्त रही है। लेकिन टू-व्हीलर और ट्रैक्टर के बिक्री नंबर अच्छे रहे हैं। टू-व्हीलर और ट्रैक्टर के एक्सपोर्ट आंकड़े भी अच्छे रहे हैं। अगले 2-3 महीने में CV बिक्री में भी सुधार संभव है।
टायर शेयरों पर ब्रोकर्स की राय
टायर शेयरों पर ब्रोकर्स की राय है कि आगे सभी सेगमेंट में मांग बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025 में लागत बढ़ने का असर देखने को मिला है। इनपुट कॉस्ट में आगे कमी की उम्मीद है। कच्चे माल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वित्त वर्ष 2026 में मार्जिन में रिकवरी की उम्मीद है। प्रीमियमाइजेशन (Premiumization) से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। क्रूड में कमी का फायदा दूसरी तिमाही के नतीजों से दिखेगा।
फिलहाल Apollo Tyres 4.09 फीसदी की तेजी के साथ 466 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, MRF 2,560 रुपए यानी 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ 145065 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, Balkrishna Ind 3.74 फीसदी की तेजी के साथ 2,569.40 रुपए पर कारोबार कर रहा है। Ceat 0.88 फीसदी की तेजी लेकर 3,681.20 रुपए पर नजर आ रहा है। वहीं, JK Tyre Ind 3.02 फीसदी की बढ़त लेकर 367.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।