Get App

UCO Bank Q4 Result: नेट प्रॉफिट में आई गिरावट, डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक ने दिया 90% से ज्यादा का रिटर्न

Bank की ओर से डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है बैंक अपने निवेशकों को डिविडेंड भी देगा। बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति शेयर 0.28 रुपये का डिविडेंड घोषित किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 10:47 PM
UCO Bank Q4 Result: नेट प्रॉफिट में आई गिरावट, डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक ने दिया 90% से ज्यादा का रिटर्न
यूको बैंक ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं।

पब्लिक सेक्टर के बैंक यूको बैंक ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में उसका एकल आधार पर नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत घटकर 525.77 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही के दौरान यूको बैंक की कुल आय 17.44 प्रतिशत बढ़कर 6,984.61 करोड़ रुपये हो गई।

ग्रॉस NPA

इस दौरान बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ और ग्रॉस NPA एक साल पहले के 4.78 प्रतिशत की तुलना में घटकर 3.46 प्रतिशत रह गया। बैंक के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष में 10 रुपये अंकित मूल्य के 400 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

नए इक्विटी शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें