UGRO Capital ₹205 करोड़ तक के NCD करेगी जारी, BSE पर होंगे लिस्ट; कितनी रहेगी कूपन रेट

UGRO Capital' NCD: सिक्योर्ड NCDs का टेनर अलॉटमेंट की तारीख से शुरू होकर 12 महीने और 22 दिन होगा। अनसिक्योर्ड सबऑर्डिनेटेड NCDs का टेनर 72 महीने होगा। भुगतान में देरी या चूक होने की स्थिति में, दोनों इंस्ट्रूमेंट्स की बकाया राशि पर कूपन दर के अलावा 2% सालाना की दर लागू होगी

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
UGRO Capital के NCDs इश्यू के दो हिस्से हैं।

नॉन-बैंक लेंडर UGRO Capital Ltd प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एक या ज्यादा राउंड में ₹205 करोड़ तक के नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करेगी। कंपनी के बोर्ड ने प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। NCDs को BSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। इस इश्यू के दो हिस्से हैं। पहला हिस्सा 1,05,000 तक लिस्टेड, रेटेड, सीनियर, सिक्योर्ड, ट्रांसफरेबल, रिडीमेबल NCDs का है। इनमें से हर एक की फेस वैल्यू ₹10,000 है। इसमें 50,000 NCDs तक का ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है, जिससे कुल इश्यू साइज ₹155 करोड़ तक हो जाता है।

दूसरा हिस्सा 4,000 तक अनसिक्योर्ड, रेटेड, सबऑर्डिनेटेड, लिस्टेड, टैक्सेबल, रिडीमेबल NCDs का है। इनमें से हर एक की फेस वैल्यू ₹1,00,000 है। इसमें 1,000 NCDs तक का ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है, जिससे कुल इश्यू साइज ₹50 करोड़ तक हो जाता है।

अलॉटमेंट और मैच्योरिटी डेट


UGRO Capital के सिक्योर्ड NCDs का टेनर अलॉटमेंट की तारीख से शुरू होकर 12 महीने और 22 दिन होगा। अलॉटमेंट की संभावित तारीख 27 मार्च, 2026 और मैच्योरिटी डेट 18 अप्रैल, 2027 है। इन NCDs पर सालाना 9.50% का कूपन मिलेगा, जिसका पेमेंट हर महीने होगा। मैच्योरिटी पर इन्हें भुनाया जा सकेगा। अनसिक्योर्ड सबऑर्डिनेटेड NCDs का टेनर 72 महीने होगा। इनके मामले में भी अलॉटमेंट की संभावित तारीख 27 मार्च, 2026 है। मैच्योरिटी डेट 27 मार्च, 2032 है।

अनसिक्योर्ड सबऑर्डिनेटेड NCDs पर सालाना 13.25% का कूपन मिलेगा, जिसका पेमेंट हर छह महीने में होगा। रिडेंप्शन दो हिस्सों में होगा: 66 महीने पूरे होने पर 50% वैल्यू का और 72 महीने पूरे होने पर बाकी 50% वैल्यू का। भुगतान में देरी या चूक होने की स्थिति में, दोनों इंस्ट्रूमेंट्स की बकाया राशि पर कूपन दर के अलावा 2% सालाना की दर लागू होगी।

SBI को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, ₹6338 करोड़ के टैक्स की मांग

शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत कमजोर

UGRO Capital का शेयर शुक्रवार, 20 मार्च को BSE पर 94.15 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत और 3 महीनों में 44 प्रतिशत नीचे आया है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 408.89 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 6.38 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,395.90 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 143.93 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।