HDFC Life Insurance के शेयरों में मचेगी हलचल, 31 मई को ब्लॉक डील में Abrdn बेच सकती है हिस्सेदारी

एडिनबर्ग स्थित Abrdn ने 563.20-585.15 रुपये के प्राइस बैंड में शेयरों की पेशकश की है। इस कंपनी को पहले स्टैंडर्ड लाइफ एबरडीन के नाम से जाना जाता था। सूत्रों ने कहा कि बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड शेयरों की बिक्री के लिए एकमात्र बुक रनर है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 1:08 AM
Story continues below Advertisement
HDFC लाइफ इंश्योरेंस में कल यानी 31 मई को बड़ी ब्लॉक डील होने की संभावना है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HDFC Life Insurance Share Price: ब्रिटेन की इनवेस्टमेंट कंपनी Abrdn ब्लॉक डील के जरिए एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (HDFC Life Insurance) में 1.66 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक यह ब्लॉक डील कल यानी 31 मई को होने की संभावना है। इस डील के तहत 3.57 करोड़ शेयर बेचे जा सकते हैं। आज 30 मई को कंपनी के शेयरों में 1.72 फीसदी की तेजी देखी गई है और यह स्टॉक NSE पर 589 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    ब्लॉक डील से जुड़ी डिटेल

    एडिनबर्ग स्थित इस कंपनी ने 563.20-585.15 रुपये के प्राइस बैंड में शेयरों की पेशकश की है। इस कंपनी को पहले स्टैंडर्ड लाइफ एबरडीन के नाम से जाना जाता था। सूत्रों ने कहा कि बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड शेयरों की बिक्री के लिए एकमात्र बुक रनर है।


    2022 में भी बेची गई थी हिस्सेदारी

    इसके पहले 2022 में Abrdn Investment ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से HDFC AMC में 5.58 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। यह डील 2300 करोड़ रुपये से अधिक में हुई थी। HDFC AMC हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) और Abrdn इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के बीच एक ज्वाइंट वेंचर के रूप में काम करता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।