HDFC Life Insurance Share Price: ब्रिटेन की इनवेस्टमेंट कंपनी Abrdn ब्लॉक डील के जरिए एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (HDFC Life Insurance) में 1.66 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक यह ब्लॉक डील कल यानी 31 मई को होने की संभावना है। इस डील के तहत 3.57 करोड़ शेयर बेचे जा सकते हैं। आज 30 मई को कंपनी के शेयरों में 1.72 फीसदी की तेजी देखी गई है और यह स्टॉक NSE पर 589 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
