UK Inflation: भारत के बाद अब ब्रिटेन में भी महंगाई दर में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। यहां महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर छह महीने के उच्चस्तर 2.3 फीसदी तक पहुंच गई है। यह बैंक ऑफ इंग्लैंड (BOE) के 2 फीसदी के संतोषजनक दायरे से अधिक है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से साफ है कि इस साल नीतिगत दर में और कटौती की उम्मीद कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि उच्च घरेलू ऊर्जा बिल में वृद्धि से मुद्रास्फीति अक्ट्रबर में बढ़कर 2.3 फीसदी पर पहुंच गयी। इससे पिछले महीने यह 1.7 फीसदी के स्तर पर थी, जो अप्रैल 2021 के बाद सबसे कम है।
