आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट, हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड को खरीद सकती है। डील के लिए अल्ट्राटेक, हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया की पेरेंट कंपनी जर्मनी की हीडलबर्ग के साथ बातचीत कर रही है। मनीकंट्रोल को सोर्सेज से पता चला है कि आदित्य बिड़ला समूह के शीर्ष अधिकारियों ने हाल ही में हीडलबर्ग के ग्लोबल मैनेजमेंट से मुलाकात की है। हीडलबर्ग के पास इसके भारतीय कारोबार में 69.39 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
