Sunsure Solarpark Thirty Eight में 26% हिस्सा खरीदेगी UltraTech Cement, ₹6.72 करोड़ का रहेगा सौदा

UltraTech Cement ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि यह खरीद रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। 9 मार्च को शेयर में तेजी दिख सकती है। सनश्योर सोलरपार्क थर्टी ऐट, रिन्यूएबल एनर्जी के जनरेशन और ट्रांसमिशन के बिजनेस में है

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
UltraTech Cement के मुताबिक, सौदा 120 दिनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट, सनश्योर सोलरपार्क थर्टी ऐट प्राइवेट लिमिटेड में 26.20 प्रतिशत ​इक्विटी स्टेक खरीदने वाली है। इसके लिए कंपनी ने एनर्जी सप्लाई एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन व शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है। बदले में अल्ट्राटेक सीमेंट 6,72,00,000 रुपये यानि कि 6.72 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सनश्योर सोलरपार्क थर्टी ऐट, रिन्यूएबल एनर्जी के जनरेशन और ट्रांसमिशन के बिजनेस में है। यह कंपनी नवंबर 2024 में इनकॉरपोरेट हुई।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि यह खरीद रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। यह सौदा एग्रीमेंट होने के 120 दिनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। इस खरीद का मकसद कंपनी की ग्रीन एनर्जी जरूरतों को पूरा करना, एनर्जी की लागत को ऑप्टिमाइज करना और बिजली कानूनों के तहत कैप्टिव पावर कंजंप्शन के लिए रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट्स का पालन करना है।

UltraTech Cement शेयर में आ सकती है तेजी


इस डेवलपमेंट के बाद सोमवार, 9 मार्च को अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में तेजी दिख सकती है। वर्तमान में शेयर की कीमत BSE पर 11986.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक साल में 14 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वहीं एक सप्ताह में यह 5 प्रतिशत नीचे आया है। फरवरी महीने में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 15000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 13,104 रुपये और एडजस्टेड लो 10,319.50 रुपये है।

एक दूसरी एक्सचेंज फाइलिंग में अल्ट्राटेक सीमेंट ने बताया कि उसके बोर्ड ने जयंत दुआ को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (डेजिग्नेट) के तौर पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 27 प्रतिशत बढ़कर 1,729.44 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 1,363.44 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 21,829.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 17,778.83 करोड़ रुपये था।वित्त वर्ष 2025 में अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 71,894.97 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 6,192.63 करोड़ रुपये रहा।

Dividend Stock: हर एक शेयर पर मिलेगा ₹1.25 का अंतरिम डिविडेंड, 12 मार्च है रिकॉर्ड डेट

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।