Get App

Sunsure Solarpark Thirty Eight में 26% हिस्सा खरीदेगी UltraTech Cement, ₹6.72 करोड़ का रहेगा सौदा

UltraTech Cement ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि यह खरीद रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। 9 मार्च को शेयर में तेजी दिख सकती है। सनश्योर सोलरपार्क थर्टी ऐट, रिन्यूएबल एनर्जी के जनरेशन और ट्रांसमिशन के बिजनेस में है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 2:01 PM
Sunsure Solarpark Thirty Eight में 26% हिस्सा खरीदेगी UltraTech Cement, ₹6.72 करोड़ का रहेगा सौदा
UltraTech Cement के मुताबिक, सौदा 120 दिनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट, सनश्योर सोलरपार्क थर्टी ऐट प्राइवेट लिमिटेड में 26.20 प्रतिशत ​इक्विटी स्टेक खरीदने वाली है। इसके लिए कंपनी ने एनर्जी सप्लाई एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन व शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है। बदले में अल्ट्राटेक सीमेंट 6,72,00,000 रुपये यानि कि 6.72 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सनश्योर सोलरपार्क थर्टी ऐट, रिन्यूएबल एनर्जी के जनरेशन और ट्रांसमिशन के बिजनेस में है। यह कंपनी नवंबर 2024 में इनकॉरपोरेट हुई।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि यह खरीद रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। यह सौदा एग्रीमेंट होने के 120 दिनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। इस खरीद का मकसद कंपनी की ग्रीन एनर्जी जरूरतों को पूरा करना, एनर्जी की लागत को ऑप्टिमाइज करना और बिजली कानूनों के तहत कैप्टिव पावर कंजंप्शन के लिए रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट्स का पालन करना है।

UltraTech Cement शेयर में आ सकती है तेजी

इस डेवलपमेंट के बाद सोमवार, 9 मार्च को अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में तेजी दिख सकती है। वर्तमान में शेयर की कीमत BSE पर 11986.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक साल में 14 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वहीं एक सप्ताह में यह 5 प्रतिशत नीचे आया है। फरवरी महीने में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 15000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 13,104 रुपये और एडजस्टेड लो 10,319.50 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें