Uma Exports IPO: उमा एक्सपोर्ट्स ने अपने IPO का प्राइस बैंड 65-68 रुपए तय किया गया है। कंपनी ने पहले जानकारी दी थी कि इसका इश्यू 28 मार्च को खुलेगा और 30 मार्च को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 7 अप्रैल को हो सकती है। जिन लोगों को कंपनी के शेयर नहीं मिलेंगे उनका फंड 5 अप्रैल तक वापस हो जाएगा। जिन्हें ये शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 6 अप्रैल तक शेयर नजर आने लगेंगे।
