Get App

Dividend Stock: हर शेयर पर ₹100 का डिविडेंड, 2 सितंबर से पहले बनना होगा शेयरहोल्डर; कीमत 3 साल में 150% चढ़ी

Dividend Stock: कंपनी का मार्केट कैप 900 करोड़ रुपये है। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 4582.60 रुपये है। कंपनी की सालाना आम बैठक 9 सितंबर को होगी। इसमें डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा

Ritika Singhअपडेटेड Aug 22, 2026 पर 1:36 PM
Dividend Stock: हर शेयर पर ₹100 का डिविडेंड, 2 सितंबर से पहले बनना होगा शेयरहोल्डर; कीमत 3 साल में 150% चढ़ी
Uni Abex Alloy Products के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

आयरन और स्टील सेक्टर की कंपनी यूनी एबेक्स अलॉय प्रोडक्ट्स के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। साथ ही कंपनी 60 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी दे रही है। इस तरह शेयरहोल्डर्स को एक साथ 100 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलने जा रहा है। रिकॉर्ड डेट 2 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी की सालाना आम बैठक 9 सितंबर को होगी। इसमें डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट 16 सितंबर 2026 को या उसके बाद किया जाएगा। यूनी एबेक्स अलॉय प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 35 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Uni Abex Alloy Products का शेयर एक साल में 50 प्रतिशत मजबूत

कंपनी का मार्केट कैप 900 करोड़ रुपये है। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 4582.60 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 20 प्रतिशत और एक साल में 50 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत लगभग 150 प्रतिशत और 5 साल में 650 प्रतिशत से ज्यादा उछली है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 63.63 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 5,750 रुपये और एडजस्टेड लो 2,650 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें