Unichem Lab के शेयरों में 7% का उछाल, कंपनी के हाईपरटेंशन ड्रग को मिली USFDA की मंजूरी

पिछले एक महीने में Unichem Lab के शेयरों में 12 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 9 कारोबारी दिनों में ही कंपनी के शेयर 15 फीसदी चढ़ चुके हैं। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसने 477 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
Unichem Laboratories के शेयरों में आज 11 जनवरी को 7 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Unichem Laboratories के शेयरों में आज 11 जनवरी को 7 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक 4.83 फीसदी बढ़कर 467 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 479.25 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, कंपनी को हाईपर टेंशन ड्रग के जेनेरिक वर्जन के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) की मंजूरी मिल गई है। यही वजह है कि निवेशकों ने आज इसमें जमकर खरीदारी की है।

    Doxazosin टैबलेट को मंजूरी

    कंपनी ने कहा कि US FDA से Doxazosin टैबलेट की अर्जी को ANDA अप्रुवल मिल गई है। यह हाईपरटेशन, लोअर ब्लड प्रेशर की दवा है। दिसंबर में कंपनी ने फार्मा फर्म में विनिवेश की दूसरी किश्त में ऑप्टिमस ड्रग्स में रखे गए शेयरों को सेखमेट फार्मावेंचर्स को 67.47 करोड़ रुपये में फिर से बेच दिया। मई 2022 में यूनिकेम ने ऑप्टिमस में 19.97 फीसदी इक्विटी सेखमेट फार्मावेंचर्स को बेच दी।


    कंपनी ने कहा कि यूनिकेम के पास गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, डायबिटोलॉजी, मनोचिकित्सा, न्यूरोलॉजी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फेक्टिव और पेन मैनेजमेंट जैसे चिकित्सीय क्षेत्रों में कई फार्मा प्रोडक्ट हैं।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में यूनिकेम लैब के शेयरों में 12 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 9 कारोबारी दिनों में ही कंपनी के शेयर 15 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 53 फीसदी का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसने 477 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।