सरकार स्टील इंपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ा सकती है। स्टील, MSME और वाणिज्य मंत्रालय की बैठक में ड्यूटी बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी -आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि सरकार स्टील इंपोर्ट पर 25 फीसदी ड्यूटी लगा सकती है। चीन से डंपिंग रोकने के लिए सरकार ये कदम उठा सकती है। इस पर स्टील, MSME और वाणिज्य मंत्रालय की बैठक हुई है। स्टील इंडस्ट्री के बड़े प्लेयर ड्यूटी लगाने के पक्ष में हैं। लेकिन MSME मंत्रालय ड्यूटी लगाने के पक्ष में नहीं है।