अब आप वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए भी डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं और WhatsApp के जरिए इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए भी बोली लगा सकते हैं। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स (Upstox) ने निवेशकों के लिए ये वॉट्सऐप-आधारित सेवाएं लॉन्च की हैं। Upstox ने बताया कि वह IPO आवेदन की प्रक्रिया में शुरू से लेकर अंत तक वॉट्सऐप के जरिए सपोर्ट मुहैया कराती है। साथ ही ग्राहकों के लिए अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को आसान बनाती है।
