Get App

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 6% के पार गई तो शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा? प्रशांत जैन ने बताया तब क्या होगा

अमेरिकी सरकार के बढ़ते फिस्कल डेफिसिट और सरकार के कर्ज लेने की कॉस्ट बढ़ने से बॉन्ड यील्ड बढ़ रही है। अमेरिका सरकार का कर्ज बढ़कर 40 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर के करीब पहुंच गया है। यह जीडीपी का करीब 32.5 फीसदी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 2:23 PM
अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 6% के पार गई तो शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा? प्रशांत जैन ने बताया तब क्या होगा
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 6 फीसदी के ऊपर जाने पर मार्केट के लिए बड़ा रिस्क हो सकता है।

दिग्गज फंड मैनेजर प्रशांत जैन ने भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार रिकवरी का अनुमान जताया है। लेकिन, यह अनुमान इस सोच पर आधारित है कि अमेरिकी बॉन्ड्स यील्ड जल्द सामान्य लेवल पर आ जाएगी। सवाल है कि अगर अमेरिकी बॉन्ड्स यील्ड नीचे नहीं आई तो क्या होगा?

शेयर बाजारों में माहौल काफी बदल सकता है

प्रशांत जैन ने 3पी इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के सितंबर तिमाही के लेटर में बताया है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 6 फीसदी के ऊपर जाने पर उनके आउटलुक को रिस्क हो सकता है। ऐसी स्थिति में ग्लोबल मार्केट्स में माहौल काफी बदल सकता है। ग्रोथ सुस्त पड़ सकती है। इनवेस्टमेंट में कमी आ सकती है। कॉर्पोरेट प्रॉफिट्स में कमी आ सकती है और शेयरों की वैल्यूएशंस घट सकती है।

बॉन्ड यील्ड के सामान्य स्तर पर आ जाने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें