अनुमान के मुताबिक ही US Fed के ब्याज बढ़ाने से ग्लोबल बाजारों में जोश, 0.25% बढ़ाया ब्याज, 2022 में 6 बार और होगी बढ़ोतरी

3 वर्षों बाद फेड का ब्याज दर बढ़ाने का एलान किया है। US Fed ने दिसंबर 2018 के बाद पहली बार दरें बढ़ाई हैं

अपडेटेड Mar 17, 2022 पर 7:45 AM
Fed के मुताबिक इस साल महंगाई दर 4.3 फीसदी तक बढ़ सकती है.

अमेरिका के फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने अपनी ब्याज दर चौथाई फीसदी बढ़ाई है। 3 वर्षों बाद फेड का ब्याज दर बढ़ाने का एलान किया है। US Fed ने दिसंबर 2018 के बाद पहली बार दरें बढ़ाई हैं। फेड ने कहा है कि इस साल 2022 में 6 बार ब्याज और बढ़ाएंगे। 2023 में भी 3 बार दरें बढ़ सकती है। Fed फेड ने महंगाई के अनुमान में भी बढ़ोतरी की है। फेड ने कहा है कि इस साल इकोनॉमिक ग्रोथ घटने का अनुमान है। साथ ही इस साल महंगाई भी बढ़ सकती है। रूस-यूक्रेन अनिश्चितता से आउटलुक पर असर पड़ेगा। Fed के मुताबिक इस साल महंगाई दर 4.3 फीसदी तक बढ़ सकती है।

ग्लोबल बाजारों से शानदार संकेत

अनुमान के मुताबिक ही फेड के ब्याज बढ़ाने से ग्लोबल बाजारों में जोश आ गया है। SGX NIFTY में करीब 300 प्वाइंट का उछाल देखने को मिल रहा है। एशिया में गहरी हरियाली है। कल के कारोबार में अमेरिका में DOW JONES 500 POINTS से ज्यादा दौड़ा। वहीं, NASDAQ भी करीब 4 फीसदी उछला है।


Hurun Global Rich List 2022: टॉप 10 लिस्ट में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय

अमेरिकी बाजार कल जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुए। Dow में 518 अंकों की तेजी देखने को मिली। S&p 500 में 2.24 फीसदी और Nasdaq में 3.77 फीसदी की बढ़त रही। US फ्यूचर्स में मामूली बढ़त दिख रही है। एशियाई बाजारों से अच्छे भी संकेत मिल रहे हैं। Nikkei में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।

क्रूड में नरमी, भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे,COMEX पर सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा की तेजी

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव घटने की उम्मीद से क्रूड में नरमी का रुख जारी है। इसका भाव 100 डॉलर के नीचे कायम है। उधर COMEX पर सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा की तेजी दिख रही है। आज OMCs और पेंट शेयरों में और एक्शन दिख सकता है। इस बीच रूस के खिलाफ अमेरिका और सख्त रुख अपना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुतिन को युद्ध अपराधी बताया है। NATO ने रूस से लड़ाई बंद करने की मांग की है। उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आज आपातकालीन बैठक होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।