US Tariff News: Tariff Deal ना करने वाले 15 देशों की लिस्ट में भारत का नाम नहीं होगा शामिल, अलग से हो सकती है डील!

US Tariff News: US ट्रेड डील पर आज फैसले की घड़ी है। वहीं अमेरिका के साथ टैरिफ डील ना करने वाले 15 देशों की लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं होने की संभावना है। आज रात ट्रंप प्रशासन ऐसे देशों के नामों की लिस्ट जारी करेगा। US के साथ भारत की अंतरिम डील का अलग से ऐलान हो सकता है

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 3:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
US Tariff News: अमेरिका की चिट्ठी में भारत का नाम आने की संभावना नहीं है। अगर आज भारत के नाम से चिट्ठी नहीं आती है तो भारत के साथ अमेरिका अलग से इस बारे में डील कर सकता है

US Tariff News: टैरिफ डील ना करने वाले 15 देशों की लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं होगा। आज रात ट्रंप प्रशासन ऐसे देशों के नामों की लिस्ट जारी करेगा। US के साथ भारत की अंतरिम डील का अलग से ऐलान हो सकता है। US ट्रेड डील पर आज फैसले की घड़ी है। आज रात US की चिट्ठी में भारत के नाम आने की संभावना कम है। US के साथ भारत की अलग से अंतरिम डील होने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज इस संदर्भ में चिट्ठी जारी करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने आज रात टैरिफ लेटर जारी करने को कहा है। US से 15 देशों को टैरिफ लेटर भेजने का ऐलान किया है।

इस खबर ज्यादा जानकारी देते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिडर लक्ष्मण रॉय ने एक्सक्लूसिव सूत्रों के हवाले से कहा कि आज ट्रेड डील पर फैसले की घड़ी है। अमेरिका के साथ भारत की अंतरिम डील अलग से होने की संभावना है। अमेरिका के साथ अंतरिम डील का ऐलान अलग से होने की संभावना है।

भारत के साथ अलग से हो सकती है डील


लक्ष्मण ने आगे कहा कि आज अमेरिका भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे के बाद से ट्रेड डील के संदर्भ में दुनिया भर के 15 देशों को चिट्ठी भेजना शुरू करेगा। US की चिट्ठी में भारत का नाम आने की संभावना नहीं है। अगर आज भारत के नाम से चिट्ठी नहीं आती है तो भारत के साथ अमेरिका अलग से इस बारे में डील कर सकता है।

लक्ष्मण रॉय ने कहा कि जिन बातों पर सहमति बन सकती है उसमें अमेरिका से आने वाले सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम की जा सकती है या फिर हटाई जा सकती है। इसी तरह भारत से भेजे जाने वाले कई आइटमों पर अमेरिका द्वारा ड्यूटी माफ की जा सकती है या फिर उसमें कटौती की जा सकती है। अमेरिकी द्वारा स्टील, अल्युमिनियम और ऑटो पार्ट्स पर ड्यूटी घटाई जा सकती है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।