United Spirits share price :नतीजों के बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स में जोरदार तेजी, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

United Spirits share price :चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़त के साथ 539 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, इसकी कामकाजी आय सालाना आधार पर 3.7 फीसदी बढ़कर 3,054 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी की Q4 मार्जिन भी सालाना आधार पर 17.3 फीसदी से बढ़कर 19.4 फीसदी पर रही है

अपडेटेड May 15, 2026 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
United Spirits News : कंपनी मैनेजमेंट की कॉन्फ्रेंस कॉल शाम 4:00 बजे होनी है। मैनेजमेंट की मीडियम टर्म के लिए डबल डिजिट ग्रोथ का गाइडेंस दिया है

United Spirits share price :नतीजों के बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स (USL) के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर आज 5 फीसदी तक दौड़ा है। फिलहाल 11.30 बजे के आसपास ये शेयर 46.40 रुपए यानी 3.65 फीसदी की बढ़त के साथ 1318 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज की इसका दिन का हाई 1,339 रुपए है। वहीं, इसका दिन का लो 1,286.10 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,645 रुपए और 52 वीक लो 1,210.80 रुपए है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। शेयर का वॉल्यूम 2,758,172 शेयर के आसपास दिख रहा है। आज इसका मार्केट कैप 95,995 करोड़ रुपए पर पहुच गया है।

कंपनी के नतीजों पर एक नजर

चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़त के साथ 539 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, इसकी कामकाजी आय सालाना आधार पर 3.7 फीसदी बढ़कर 3,054 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी की Q4 मार्जिन भी सालाना आधार पर 17.3 फीसदी से बढ़कर 19.4 फीसदी पर रही है। Prestige & Above सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ रही है। Q4 में NSV 5 फीसदी बढ़कर 2,745 करोड़ रुपए पर रहा है। Q4 में ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी मजबूत रही। ग्रॉस मार्जिन कई तिमाहियों के सबसे ऊंचे स्तर पर रही है। ग्रॉस मार्जिन 281 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 47.3 फीसदी पर रही है।


सालाना आधार पर सगमेंट वाइज वॉल्यूम ग्रोथ पर नजर डालें तो Prestige & Above (P&A)सेगमेंट में 3 फीसदी औप पापुलर सेगमेंट में 16 फीसदी की ग्रोथ रही है। टोटल ग्रोथ 5.6 फीसदी रही है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स:हाइलाइट्स

कंपनी मैनेजमेंट की कॉन्फ्रेंस कॉल शाम 4:00 बजे होनी है। मैनेजमेंट की मीडियम टर्म के लिए डबल डिजिट ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। FY27 के लिए कर्नाटक प्रोग्रेसिव पॉलिसी अहम ग्रोथ ट्रीगर्स में रहेगा। Prestige & Above पोर्टफोलियो में कीमतों में बड़ी कटौती भी अहम ग्रोथ ट्रीगर रहेगा। कंपनी को आगे चलकर ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का भी फायदा मिलेगा।

नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय भी बुलिश है। जापानी ब्रोकरेज नोमुरा ने स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए 1,650 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, JP Morgan ने इस पर Overweight रेटिंग देते हुए 1,445 रुपए का टारगेट सेट किया है। वहीं, CLSA ने इसको Hold रेटिंग देते हुए 1,238 रुपए का टारगेट दिया है।

शेयर की चाल पर एक नजर

1 हफ्ते में ये शेयर 2.93 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.26 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में इसमें 5.98 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। इस साल अब तक ये शेयर 8.64 फीसदी टूटा है। 1साल में इसमें 14.29 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि 3 साल में इसने 63.68 फीसदी की तेजी दिखाई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।