Get App

United Spirits share price :नतीजों के बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स में जोरदार तेजी, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

United Spirits share price :चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़त के साथ 539 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, इसकी कामकाजी आय सालाना आधार पर 3.7 फीसदी बढ़कर 3,054 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी की Q4 मार्जिन भी सालाना आधार पर 17.3 फीसदी से बढ़कर 19.4 फीसदी पर रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 15, 2026 पर 12:06 PM
United Spirits share price :नतीजों के बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स में जोरदार तेजी, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय
United Spirits News : कंपनी मैनेजमेंट की कॉन्फ्रेंस कॉल शाम 4:00 बजे होनी है। मैनेजमेंट की मीडियम टर्म के लिए डबल डिजिट ग्रोथ का गाइडेंस दिया है

United Spirits share price :नतीजों के बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स (USL) के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर आज 5 फीसदी तक दौड़ा है। फिलहाल 11.30 बजे के आसपास ये शेयर 46.40 रुपए यानी 3.65 फीसदी की बढ़त के साथ 1318 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज की इसका दिन का हाई 1,339 रुपए है। वहीं, इसका दिन का लो 1,286.10 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,645 रुपए और 52 वीक लो 1,210.80 रुपए है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। शेयर का वॉल्यूम 2,758,172 शेयर के आसपास दिख रहा है। आज इसका मार्केट कैप 95,995 करोड़ रुपए पर पहुच गया है।

कंपनी के नतीजों पर एक नजर

चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़त के साथ 539 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, इसकी कामकाजी आय सालाना आधार पर 3.7 फीसदी बढ़कर 3,054 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी की Q4 मार्जिन भी सालाना आधार पर 17.3 फीसदी से बढ़कर 19.4 फीसदी पर रही है। Prestige & Above सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ रही है। Q4 में NSV 5 फीसदी बढ़कर 2,745 करोड़ रुपए पर रहा है। Q4 में ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी मजबूत रही। ग्रॉस मार्जिन कई तिमाहियों के सबसे ऊंचे स्तर पर रही है। ग्रॉस मार्जिन 281 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 47.3 फीसदी पर रही है।

सालाना आधार पर सगमेंट वाइज वॉल्यूम ग्रोथ पर नजर डालें तो Prestige & Above (P&A)सेगमेंट में 3 फीसदी औप पापुलर सेगमेंट में 16 फीसदी की ग्रोथ रही है। टोटल ग्रोथ 5.6 फीसदी रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें