UTI एसेट मैनेजमेंट के शेयरों में 7% की दमदार रैली, इस ब्लॉक डील के बाद चढ़े शेयर

PPFAS म्यूचुअल फंड ने सोमवार को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 11 लाख शेयर खरीदी है, जो कि 0.88 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस डील के चलते ही आज UTI एसेट मैनेजमेंट के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इंट्रा डे में यह शेयर 689.30 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 2:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिली है।

UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। इस समय यह शेयर 7 फीसदी की बढ़त के साथ 681.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्रा डे में यह 689.30 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। दरअसल, PPFAS म्यूचुअल फंड ने सोमवार को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 11 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कि 0.88 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस डील के चलते ही आज कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

डील से जुड़ी डिटेल

NSE के बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंड हाउस ने 636 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर खरीदे हैं। इस तरह यह सौदा 71.4 करोड़ रुपये में हुआ है। हालांकि, डील के सेलर्स का फिलहाल पता नहीं चल सका है। UTI एएमसी की बाजार हिस्सेदारी फरवरी में 4.5 प्रतिशत थी। इसमें मासिक आधार पर 3 बेसिस प्वाइंट और सालाना आधार पर 29 बेसिस प्वाइंट की गिरावट रही।


दबाव में रहा है शेयर

हालांकि, UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर पिछले साल अप्रैल से दबाव में बने हुए हैं। कमजोर वित्तीय प्रदर्शन के चलते पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 29 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसके शेयर 12 फीसदी टूट चुके हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में तेज गिरावट देखी गई। इसकी वजह लोवर इक्विटी यील्ड, मार्क-टू-मार्केट लॉस और हायर स्टाफ कॉस्ट है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।