UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। इस समय यह शेयर 7 फीसदी की बढ़त के साथ 681.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्रा डे में यह 689.30 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। दरअसल, PPFAS म्यूचुअल फंड ने सोमवार को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 11 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कि 0.88 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस डील के चलते ही आज कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
