VA Tech Wabag Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी VA टेक वाबैग लिमिटेड (VA Tech Wabag) के शेयर आज 27 अक्टूबर को 8 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आए। शेयर में यह तेजी कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से एक मेगा ऑर्डर मिलने की घोषणा के बाद आई। बता दें कि कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से गुजरात के जामनगर में एक डीसैलीनेशन (खारे पानी को मीठा बनाने वाला) और रिमिनरलाइजेशन प्लांट बनाने के लिए ₹1,000 करोड़ से अधिक का ऑर्डर मिला है। कंपनी ₹1,000 करोड़ से अधिक मूल्य वाले घरेलू ऑर्डर्स को "मेगा" ऑर्डर मानती है।
