Vedant Fashions Share Price: चार साल पहले 2022 में 16 फरवरी को लिस्ट हुई वेदांत फैशंस के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब आधा हो चुके हैं। आईपीओ निवेशकों को ₹866 के भाव पर जारी हुआ शेयर आज टूटकर ₹431.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस गिरावट की वजह ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का बेयरेश रुझान है जिसने इसके शेयरों के टारगेट प्राइस में 38% की कटौती कर दी है। इसके चलते इंट्रा-डे में यह 5.27% टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद अभी भी यह दबाव में है और आज बीएसई पर यह 3.82% की फिसलन के साथ ₹437.60 पर बंद हुआ है।
