सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में गोदरेज प्रॉपर्टीज, आईजीएल, कोटक महिंद्रा बैंक, गेल और पीएनबी के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं मुथूट फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्साइट के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा आरईसी, इंडियामार्ट, चोला इनवेस्टमेंट, एचपीसीएल और पीएफसी में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि बायोकॉन, टाटा केमिकल्स, कैन फिन होम्स, वेदांता और फेडरल बैंक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
