Vedanta का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23700, 23800 और 23900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51900, 52000 और 52100 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51600, 51400 और 51200 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
Vedanta पर Market Expert असित बरन पाती ने 460 के स्ट्राइक वाली मार्च की पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 24 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 50 अंकों की तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट, पॉलीकैब, ट्रेंट, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, कोफोर्ज, गोदरेज कंज्यूमर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं मिडकैप पर नजर डालें तो कोफोर्ज, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, रैमको सीमेंट, सन टीवी, भेल और अशोक लीलैंड के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23700, 23800 और 23900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51900, 52000 और 52100 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51600, 51400 और 51200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 8 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, अगले 4 दिनों तक कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Market Expert असित बरन पाती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

HDFC Bank Future : खरीदें - 1839 रुपये से नीचे , टारगेट - 1850 रुपये, स्टॉपलॉस - 1820 रुपये

HCL Tech Future : खरीदें - 1638 रुपये, टारगेट - 1650 रुपये, स्टॉपलॉस - 1620 रुपये

Aurobindo Pharma Future : बेचें - 1188 रुपये, टारगेट - 1160 रुपये, स्टॉपलॉस - 1190 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Vedanta

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Market Expert असित बरन पाती ने कहा कि उन्होंने Vedanta पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Vedanta की मार्च की एक्सपायरी वाली 460 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। असित बरन पाती ने कहा कि इसमें 4.5 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 7 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 2 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।