Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 24 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 50 अंकों की तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट, पॉलीकैब, ट्रेंट, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, कोफोर्ज, गोदरेज कंज्यूमर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं मिडकैप पर नजर डालें तो कोफोर्ज, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, रैमको सीमेंट, सन टीवी, भेल और अशोक लीलैंड के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
