Vedanta Power Q2 Results: वेदांता ग्रुप की इस कंपनी का बड़ा टर्नअराउंड! घाटे से उबरकर कमाया ₹83 करोड़ का प्रॉफिट, सेल्स में बनाया नया रिकॉर्ड!

Vedanta Power Q2 Results: वेदांता पावर लिमिटेड ने दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बड़ा टर्नअराउंड दर्ज किया है। कंपनी पिछली तिमाही के ₹423 करोड़ के भारी घाटे से उबरकर ₹83 करोड़ के शुद्ध लाभ में आ गई है। कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹2,908 करोड़ और एबिटडा 45% उछलकर ₹421 करोड़ हो गया। कंपनी ने पहली बार पॉजिटिव EPS दर्ज किया है

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 6:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी ने पहली बार पॉजिटिव EPS दर्ज किया है

Vedanta Power Ltd Q2 FY27 Results: वेदांता ग्रुप की पावर कंपनी 'वेदांता पावर लिमिटेड' ने सितंबर तिमाही (Q2 FY27) में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने पिछली तिमाही के भारी घाटे से उबरते हुए जबरदस्त टर्नअराउंड किया है और रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। रेवेन्यू, EBITDA और पावर सेल्स में आई शानदार तेजी के चलते कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है।कंपनी ने नतीजों में पहली बार पॉजिटिव अर्निंग्स पर शेयर भी दर्ज किया है।

वेदांता पावर Q2 नतीजे

सितंबर तिमाही में Q2 FY27 में वेदांता पावर ने ₹83 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी को ₹423 करोड़ का भारी घाटा हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर (QoQ) 11.5% बढ़कर ₹2,908 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही (Q1) में ₹2,607 करोड़ था।


ऑपरेटिंग स्तर पर EBITDA 44.7% उछलकर ₹421 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में ₹291 करोड़ था। कंपनी का एबिटडा मार्जिन सुधरकर 14.5% हो गया, जो इससे पिछली तिमाही में 11.2% था।

पावर सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड

वेदांता पावर ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पावर जनरेशन और सेल्स में नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने Q2 FY27 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 5,593 मिलियन यूनिट्स की पावर सेल्स दर्ज की, जो साल-दर-साल (YoY) आधार पर 26% की बढ़ोतरी दर्शाती है।

Key एसेट्स का प्रदर्शन

  • मीनाक्षी एनर्जी की बिक्री में सालाना आधार पर 111% का उछाल दर्ज किया गया।
  • झारसुगुड़ा प्लांट की बिक्री 187% बढ़ी।
  • तलवंडी साबो थर्मल प्लांट की सेल्स 6% बढ़कर 2,945 मिलियन यूनिट्स रही।

प्लांट अवेलेबिलिटी: समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की प्लांट अवेलेबिलिटी 98% के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

बैलेंस शीट हुई मजबूत

ऑपरेटिंग परफॉरमेंस सुधरने के साथ-साथ वेदांता पावर की वित्तीय स्थिति में बड़ा सुधार आया है। कंपनी का नेट डेट-टू-एबिटडा अनुपात Q2 FY27 में घटकर 4.47 गुना पर आ गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9.82 गुना था। यह गिरावट कंपनी के कर्ज के मोर्चे पर बड़े सुधार को दर्शाती है।

आज के कारोबार में क्या रहा शेयर का हाल

तिमाही नतीजों की घोषणा से ठीक पहले गुरुवार, 29 अक्टूबर को बीएसई पर वेदांता पावर का शेयर हल्की मजबूती देखने को मिली। कंपनी का शेयर 0.14% (₹0.04) चढ़कर ₹28.82 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि वेदांता पावर वेदांता ग्रुप का हिस्सा है जो पावर जनरेशन बिजनेस में सक्रिय है। इसके पास तलवंडी साबो थर्मल प्लांट, मीनाक्षी एनर्जी और झारसुगुड़ा फैसिलिटी जैसे प्रमुख थर्मल पावर एसेट्स शामिल हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।