उद्यमी अनिल अग्रवाल के मालिकाना हक वाली वेदांता ग्रुप ने शुक्रवार को कहा है कि वह सऊदी अरब के मिनरल सेक्टर में निवेश के मौकों की तलाश कर रही है। इसके लिए कंपनी सऊदी अरब में तमाम स्टेक होल्डरों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है। गौरतलब है कि सऊदी अरब का मिडिल ईस्ट में मिनरल हब बनने का लक्ष्य है।
