Vodafone Idea share price : AGR पर राहत से वोडाफोन आइडिया पर क्या होगा असर, अब क्या हो इसमें निवेश रणनीति ?

Vodafone Idea share price : वोडाफोन आइडिया इस राहत से मिले कैश फ्लो का इस्तेमाल कैपेक्स और इंफ्रा अपग्रेड में कर सकती है। इसके कंपनी के 5G रोलआउट में तेजी आ सकता है। इंफ्रा अपग्रेड और कैपेक्स से सब्सक्राइबर्स का घटना रुकेगा। बेहतर कवरेज से आगे कंपनी टैरिफ भी बढ़ा सकती है

अपडेटेड Oct 27, 2025 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
Vodafone Idea share : सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि ये शेयर काफी चल चुका है। इसमें 6.5 रुपए से 10 रुपए तक की रैली हो चुकी है। लेकिन शायद शेयर का सबसे खराब वक्त बीत चुका है

Vi share price : AGR मामले में वोडाफोन आइडिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार चाहे तो AGR पर पुनर्विचार कर सकती है। ये पॉलिसी का मामला है। आज ये शेयर 3 फीसदी ऊपर कारोबार करता दिखा है। दूसरे टेलीकॉम शेयरों में भी रौनक देखने को मिली है। भारती एयरटेल लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडसटावर में भी 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। अगर AGR पर वोडाफोन आइडिया को सही में राहत मिल जाती है तो इसके कंपनी के लिए क्या मायने होंगे, इस पर बात करते हुए CNBC-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि Vi के 21 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इसका मार्केट शेयर 17.8 फीसदी है। Vi को करीब 83,400 करोड़ AGR चुकाना है।

Vi: AGR राहत का फायदा?

यतिन मोता ने कहा कि वोडाफोन आइडिया इस राहत से मिले कैश फ्लो का इस्तेमाल कैपेक्स और इंफ्रा अपग्रेड में कर सकती है। इसके कंपनी के 5G रोलआउट में तेजी आ सकता है। इंफ्रा अपग्रेड और कैपेक्स से सब्सक्राइबर्स का घटना रुकेगा। बेहतर कवरेज से आगे कंपनी टैरिफ भी बढ़ा सकती है।

FPO के बाद का Vi की स्थिति पर नजर डालें तो 13 सर्किल के 22 शहरों में 5G रोलआउट हो हुआ है। कंपनी कर्ज लेने के लिए बैंकों से बात कर रही है।


टैरिफ हाइक के गणित पर नजर डालें तो अगर कंपनी टैरिफ हाइक कर पाती है तो हर 10 रुपए की बढ़त से इसका EBITDA 5-10 फीसदी बढ़ेगा। AGR पेनाल्टी और ब्याज में राहत से कंपनी का कर्ज 75 फीसदी घट सकता है। बैंक फंडिंग शुरू होने से कैपेक्स में रफ्तार आ सकती है। इससे सब्सक्राइबर का घटना रुकेगा और मार्केट शेयर सुधरेगा।

टेलीकॉम इंडस्ट्री में मार्केट शेयर

टेलीकॉम इंडस्ट्री में कंपनियों के मार्केट शेयर पर बात करें तो जियो का मार्केट शेयर 42 फीसदी, भारती एयरटेल का 39 फीसदी, वोडाफोन आइडिया का 14 फीसदी, BSNL और अन्य का मार्केट शेयर 5 फीसदी है।

इंडस्ट्री में ARPU

इंडस्ट्री में ARPU की बात करें तो जियो का ARPU 212 रुपए है। वहीं, भारती एयरटेल 250 रुपए पर है। जबकि, वोडाफोन आइडिया का ARPU 177 रुपए है।

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 28 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

वोडा आइडिया: अब आगे क्या?

इस खबर के बाद वोडा आइडिया में अब क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि ये शेयर काफी चल चुका है। इसमें 6.5 रुपए से 10 रुपए तक की रैली हो चुकी है। लेकिन शायद शेयर का सबसे खराब वक्त बीत चुका है। अब देखना होगा क्या सही में कंपनी को राहत मिलती है। 11 रुपए में काफी लोग फंसे हैं। ऐसे में 10-11 रुपए के बीच में फंसे हुए लोग बेचेंगे। CNBC-आवाज़ ने 16-17 रुपए से निगेटिव नजरिया लिया था। 16-17 रुपए से 7 रुपए तक आवाज़ नजरिया निगेटिव था। आवाज़ ने निगेटिव नजरिया 7 रुपए पर खत्म किया था। अब यहां से कैसी राहत मिलती है इस पर शेयर की चाल निर्भर करेगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।