Vi share price : वोडाफोन को कैबिनेट से मिला बड़ा बूस्टर डोज, 52 वीक हाई के बाद 8% फिसला स्टॉक

Vodafone Idea share price : आज सुबह से ही सरकार द्वारा इस टेलीकॉम कंपनी के लिए AGR राहत की घोषणा करने की उम्मीद थी। कंपनी के शेयर 31 दिसंबर की सुबह की ट्रेडिंग में 12.36 रुपये प्रति शेयर के नए 52-हफ़्ते के हाई पर पहुंच गए

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
Vodafone Idea news: कंपनी के AGR बकाए को फ्रीज कर दिया गया है। अब 2031 से पेमेंट भुगतान शुरू होगा

Vodafone Idea share price :  CNBC आवाज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 31 दिसंबर को केंद्रीय कैबिनेट ने वोडाफोन आइडिया के लिए एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) राहत पैकेज को मंज़ूरी दे दी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सरकार ने टेलीकॉम कंपनी के AGR बकाए पर 5 साल की मोहलत को मंज़ूरी दे दी है।

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट ने वोडाफोन आइडिया के 87,695 करोड़ रुपये के AGR बकाया को फ्रीज करने की मंजूरी दे दी है। इसका पेमेंट अब वित्त वर्ष 2032-वित्त वर्ष 2041 के लिए रीशेड्यूल किया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि वित्त वर्ष 2018 और वित्त वर्ष 2019 का AGR बकाया कंपनी को अगले पांच सालों में देना होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर DoT द्वारा फ्रोजन AGR बकाया का फिर से आकलन किया जा सकता है।

मनीकंट्रोल अभी तक इन रिपोर्ट्स को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई नहीं कर पाया है।


ब्रोकरेज फर्म CLSA ने पहले ही कहा था कि सरकार ब्याज, पेनल्टी और पेनल्टी पर ब्याज में आंशिक छूट देने पर विचार कर सकती है, जो टेलीकॉम कंपनी के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया का अधिकांश हिस्सा है।

 वोडाफोन आइडिया बकाया पेमेंट को लेकर मुश्किल में 

बता दें कि वोडाफोन आइडिया बकाया पेमेंट को लेकर मुश्किल में है। उस पर एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के तौर पर करीब 83,400 करोड़ रुपये बकाया हैं। कर्ज में डूबी इस कंपनी ने बार-बार चेतावनी दी है कि फंडिंग सपोर्ट के बिना वह टिक नहीं पाएगी, क्योंकि उसकी खराब फाइनेंशियल हालत को देखते हुए बैंक उसे लोन देने से हिचक रहे हैं। Vi में 18,000 से ज़्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इसके लगभग 198 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

कैसी रही शेयर की चाल

वोडाफोन की चाल पर नजर डालें तो इस साल अगस्त में 6.12 रुपये प्रति शेयर के 52-हफ्ते के निचले स्तर से उबरने बाद इस शेयर ने चार महीनों में दोगुनी बढ़त हासिल की है। आज सुबह के कारोबार में यह 12.36 रुपये प्रति शेयर के नए 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

फिलहाल 2.50 बजे के आसपास ये शेयर 0.94 रुपए यानी 7.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 11.08 रुपए के आसपास दिख रहा था। पिछले एक महीने में स्टॉक में लगभग 25 फीसदीऔर पिछले छह महीनों में 66 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइज़ेशन करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये है।

Market view : कुछ केमिकल शेयर यहां से दिखा सकते हैं 20-40% की जोरदार तेजी, चुनिंदा 2 व्हीलर और CV शेयरों में भी बनेगा पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।