Get App

Stocks News: रिन्यूएबल कंपनी को मिला ₹2,035 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 15% उछले

Vikran Engineering Shares: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग के शेयरों में बुधवार 24 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 15 प्रतिशत से अधिक उछलकर 99.96 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को ओनिक्स रिन्यूएबल्स से 2,035 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 12:18 PM
Stocks News: रिन्यूएबल कंपनी को मिला ₹2,035 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 15% उछले
Vikran Engineering Shares: विक्रान इंजीनियरिंग के शेयर 3 सितंबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे

Vikran Engineering Shares: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग के शेयरों में बुधवार 24 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 15 प्रतिशत से अधिक उछलकर 99.96 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को ओनिक्स रिन्यूएबल्स से 2,035 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है।

यह ऑर्डर टर्नकी EPC (Engineering, Procurement and Construction) मॉडल पर दिया गया है। इसके तहत सोलर प्लांट का डिजाइन और इंजीनियरिंग, उपकरणों की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग तक की पूरी जिम्मेदारी Vikran Engineering की होगी। यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर विकसित किया जाएगा। ऑर्डर में सोलर पीवी मॉड्यूल्स और इन्वर्टर्स की सप्लाई भी शामिल है।

12 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, इस सोलर प्रोजेक्ट को 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। ऑर्डर की कुल वैल्यू GST को छोड़कर ₹2,035.26 करोड़ है, जबकि टैक्स जोड़ने के बाद यह रकम करीब ₹2,216.4 करोड़ बैठती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें