Vipul Organics के शेयरों में 18% की दमदार रैली, राइट्स इश्यू के ऐलान के बाद जमकर हो रही खरीदारी

विपुल ऑर्गेनिक्स (Vipul Organics) ने 1:3 के अनुपात में राइट्स इश्यू की घोषणा की है। इसके तहत निवेशकों को रिकॉर्ड डेट के अनुसार प्रत्येक तीन शेयरों पर एक शेयर 54 रुपये प्रति शेयर की दर से दिया जाएगा। राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित किए जाने की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 3:13 PM
Vipul Organics के शेयरों में आज 1 अक्टूबर को करीब 18 फीसदी की शानदार तेजी आई है।

Vipul Organics share: विपुल ऑर्गेनिक्स के शेयरों में आज 1 अक्टूबर को करीब 18 फीसदी की शानदार तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 17.74 फीसदी की बढ़त के साथ 307 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 312.90 रुपये के अपने लाइफ टाइम हाई को छू लिया। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने राइट्स इश्यू का ऐलान किया है, जिसके बाद आज इसके शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 400 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 122 रुपये है।

Vipul Organics ने 1:3 के अनुपात में की राइट्स इश्यू की घोषणा

विपुल ऑर्गेनिक्स ने 1:3 के अनुपात में राइट्स इश्यू की घोषणा की है। इसके तहत निवेशकों को रिकॉर्ड डेट के अनुसार प्रत्येक तीन शेयरों पर एक शेयर 54 रुपये प्रति शेयर की दर से दिया जाएगा। राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित किए जाने की उम्मीद है। यह पिछले सत्र के 260.75 रुपये प्रति शेयर के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 79 फीसदी डिस्काउंट पर है। इश्यू का साइज 25 करोड़ रुपये तक है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 151 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।


Vipul Organics के मैनेजिंग डायरेक्टर का बयान

विपुल ऑर्गेनिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विपुल पी शाह ने कहा, "कंपनी ने पर्याप्त क्षमता विस्तार किया है और फंड जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लाने का फैसला किया है। अपने शेयरधारकों को इनाम देने और उन्हें कंपनी के विकास में शामिल करने के लिए इश्यू प्राइस मौजूदा मार्केट प्राइस से काफी कम है।"

पैकेजिंग मेटरियल के सौंदर्य को बढ़ाने में डाई और पिगमेंट सेक्टर अहम है और पेपरबोर्ड पैकेजिंग के बढ़ते चलन के साथ ही रंगों की मांग भी बढ़ रही है। क्लेइट की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय डाई और पिगमेंट सेक्टर ग्लोबल मार्केट का लगभग एक चौथाई हिस्सा है और 2024 और 2032 के बीच 11% की CAGR से बढ़ने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।