Get App

5 साल में 1.34 लाख करोड़ रुपये कम गया Vodafone का मार्केट कैप: Motilal Oswal

पिछले 5 साल में शेयर बाजार में वोडाफोन आइडिया की संपत्तियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मोतीलाल ओसवाल की वेल्थ क्रिएशन स्टडी में यह बात सामने आई है। इस स्टडी में 2018 से 2023 तक के आंकड़ों को शामिल किया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2023 पर 5:52 PM
5 साल में 1.34 लाख करोड़ रुपये कम गया Vodafone का मार्केट कैप: Motilal Oswal
AGR से जुड़ी बकाया राशि समेत कई अन्य वित्तीय चुनौतियों की वजह से कंपनी को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

पिछले 5 साल में शेयर बाजार में वोडाफोन आइडिया ( Vodafone Idea) की संपत्तियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मोतीलाल ओसवाल की वेल्थ क्रिएशन स्टडी में यह बात सामने आई है। इस स्टडी में 2018 से 2023 तक के आंकड़ों को शामिल किया गया है। पिछले पांच साल में उसकी संपत्ति 1.34 लाख करोड़ रुपये कम हो गई।

वोडाफोन के बाद जिन कंपनियों की संपत्तियों (मार्कैट कैपिटल) को नुकसान पहुंचा है, उनमें यस बैंक (Yes Bank), आईओसीएल (IOCL), इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) शामिल हैं।

इसके अलावा, बंधन बैंक ( Bandhan Bank), कोल इंडिया (Coal India), न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance), जनरल इंश्योरेंस (General Insurance) और इंडस टावर्स (Indus Towers) भी उन 10 कंपनियों में शामिल हैं, जिनकी संपत्तियों को पिछले पांच साल में नुकसान पहुंचा है।

कुल मिलाकर, संबंधित अवधि में इन कंपनियों की संपत्तियां 33 पर्सेंट यानी 5.6 लाख करोड़ रुपये तक कम हो गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा नुकसान फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों को हुआ है। नुकसान में फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों की हिस्सेदारी 29 पर्सेंट रही, जबकि टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर एंड रिटेल आदि सेक्टर की कंपनियों की संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा। संबंधित अवधि में कंपनियों की संपत्तियां 17 लाख करोड़ तक कम हो गईं, जो टॉप 100 कंपनियों द्वारा बनाई गई संपत्तियों का 25 पर्सेंट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें