Vodafone Idea Share: ब्रिटेन स्थित वोडाफोन ग्रुप ने वोडाफोन आइडिया (VIL) के शेयरों के बदले जुटाए गए लगभग 11650 करोड़ रुपये या 10.9 करोड़ पाउंड का बकाया चुका दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वोडाफोन ग्रुप ने कर्ज जुटाने के लिए VIL में लगभग पूरी हिस्सेदारी गिरवी रख दी थी। मॉरीशस और भारत स्थित वोडाफोन ग्रुप की संस्थाओं द्वारा जुटाए गए कर्ज के लिए HSBC कॉरपोरेट ट्रस्टी कंपनी (यूके) के पक्ष में शेयर गिरवी रखे गए थे। इस खबर के चलते सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।