Vodafone Idea FPO: क्या टक्कर देने के लिए तैयार हो रहा है Vodafone Idea, FPO से दिख सकता है इंप्रूवमेंट!

कोटक का कहना है कि भारत सरकार (GOI) के बकाया के कारण पोटेंशियल इक्विटी कमजोर पड़ने से भी चिंताए बढ़ी हैं, जिसके कारण वीआई में भारत सरकार की 80% से अधिक हिस्सेदारी हो सकती है, जो वीआई के माइनॉरटी इंवेस्टर्स के लिए किसी भी मुनाफे को लीमिट कर सकता है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 1:26 AM
Vodafone Idea फंड जुटाने की कोशिश में लगा हुआ है।

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन और आइडिया के मर्जर से बनी कंपनी वीआई स्टॉक मार्केट में 18,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने वाली है, इससे ना सिर्फ नए इंवेस्टर आकर्षित होंगे बल्कि कंपनी को मार्केट से एक्सट्रा फंड जुटाने में भी मदद मिलेगी। एनालिस्ट के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया की 18,000 करोड़ रुपये की फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) से कॉम्पटीटर टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ इसके कॉम्पीटिशन में काफी हद तक इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। साथ ही बैंक लोन में भी कमी आ सकती है, इससे उन्हें बैंक से आगे फंडिंग मिलने में भी मदद मिल सकती है।

सही दिशा में कदम

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एनालिस्ट ने एक नोट में कहा कि वीआई का एफपीओ कदम एकदम सही दिशा में उठाया गया है। इससे इस नेटवर्क कवरेज को बढ़ाने और इसके कॉम्पटीटर से कॉम्पीटिशन में सुधार करने में मदद मिलेगी। साथ ही बैंक लोन में भी कमी आएगी और कंपनी को आगे की फंडिंग मिलना भी आसान होगा।


चिंता

कोटक का ये भी कहना है कि भारत सरकार (GOI) के बकाया के कारण पोटेंशियल इक्विटी कमजोर पड़ने से भी चिंताए बढ़ी हैं, जिसके कारण वीआई में भारत सरकार की 80% से अधिक हिस्सेदारी हो सकती है, जो वीआई के माइनॉरटी इंवेस्टर्स के लिए किसी भी मुनाफे को लीमिट कर सकता है।

प्लानिंग

टेल्को ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में कहा है कि उसने वोडाफोन आइडिया ने अपने एफपीओ से एकत्रित किए 18,000 करोड़ रुपये की कैपिटल को नई 5जी साइट को बनाने, अपने 4जी नेटवर्क को एक्सपैंड करने और स्पेक्ट्रम पेमेंट्स को खत्म करने की प्लानिंग की है। साथ ही अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को एक्सपेंड करने के लिए खरीदे जाने वाले इक्यूपमेंट के लिए 12,750 करोड़ रुपये का प्रपोजल रखा है। इसके अलावा 22,000 न्यू साइट्स के साथ 5G नेटवर्क को स्टैबलिश करने के लिए 12,750 करोड़ रुपये में से 5,720 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

कैश फ्लो

बता दें, वोडाफोन आइडिया एफपीओ, सब्सक्रिप्शन के लिए 18 अप्रैल को खुलेगा और 22 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने एफपीओ के लिए हर शेयर का 10-11 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। बोफा सिक्योरिटीज ने एक अन्य नोट में कहा है कि हमारा सेंसिटिव एनालिस्ट बताता है कि अगर वीआईएल 10-11 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 180 बिलियन रुपये जुटाता है तो प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग 50.3% के से 38% तक गिरने का आशंका है। बोफा सिक्योरिटीज के एनलिस्ट का कहना है कि 3-6 महीनों में संभावित टैरिफ ग्रोथ से वोडाफोन आइडिया के कैश-फ्लो को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।