देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया जल्द ही 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अक्षय मूंद्रा ने कहा है कि वोडाफोन आइडिया अगले 6-9 महीनों में चुनिंदा शहरों में 5G सेवाएं शुरू कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कंपनी को फंड की जरूरत है।
