Get App

Vodafone Idea news : वोडाफोन की याचिका पर सुनवाई टली, सॉलिसिटर जनरल की मांग के बाद आया ये फैसला

VI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार को होगी। सॉलिसिटर जनरल ने अगले हफ्ते सुनवाई की मांग की है। सॉलिसिटर जनरल की मांग के बाद सुनवाई टालने का ये फैसला आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2025 पर 1:26 PM
Vodafone Idea news : वोडाफोन की याचिका पर सुनवाई टली, सॉलिसिटर जनरल की मांग के बाद आया ये फैसला
Vodafone Idea news : सॉलिसिटर जनरल ने अगले हफ्ते सुनवाई की मांग की है।सॉलिसिटर जनरल की मांग के बाद सुनवाई टालने का ये फैसला आया है

Vodafone Idea news : AGR री-कैलकुलेशन मामले में वोडाफोन आइडिया की याचिका पर सुनवाई टल गई है। सॉलिसिटर जनरल की मांग के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में अब ये मामला अगले शुक्रवार को सुना जाएगा। इस खबर पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि VI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार को होगी। सॉलिसिटर जनरल ने अगले हफ्ते सुनवाई की मांग की है। सॉलिसिटर जनरल की मांग के बाद सुनवाई टालने का ये फैसला आया है।

क्या है VI की मांग?

कंपनी ने AGR के री-कैलकुलेशन की मांग रखी है। शेयर में आज हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। चीफ जस्टिस की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। VI ने साल 2017 से पहले के AGR को फिर से जांचने की मांग रखी है। VI का कहना है कि कई मामलों में AGR को दो बार जोड़ा गया है। दूरसंचार विभाग ने तब 5,960 करोड़ रुपए की मांग की थी। दूरसंचार विभाग ने कंपनी को 13 अगस्त को नोटिस भेजा था। दूरसंचार विभाग ने 15 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा था।

सरकार की क्या है मांग?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें