Vodafone Idea Q2 Results: टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने कारोबारी साल 2026-27 की सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस सालाना आधार पर 8.2% बढ़कर ₹5,975 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹5,524 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी के ट्रेजरी एसेट्स की वैल्यू में बदलाव का असर इस बार नतीजों पर पड़ा है।
