Vodafone idea Share Price: बैंकों ने नए लोन के लिए वोडाफोन आइडिया को बताई शर्तें, शेयर 3% फिसला

Vodafone idea Share Price: वोडाफोन आइडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अगुवाई वाले बैंकों के एक कंसोर्शियम से लोन के लिए बातचीत कर रही है। कंपनी 25,000 करोड़ रुपये के कर्ज के साथ ही 10,000 करोड़ रुपये की लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) फैसिलिटीज चाहती है। कपनी 4जी और 5जी इक्विपमेंट खरीदने के लिए पैसे की सख्त जरूरत है

अपडेटेड May 12, 2026 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
वोडाफोन आइडिया का शेयर 1 बजे 2.96 फीसदी गिरकर 11.82 रुपये पर चल रहा था।

Vodafone idea Share Price: बैंकों ने वोडाफोन आइडिया को नया कर्ज देने से पहले प्रमोटर ग्रुप की गारंटी मांगी है। साथ ही कंपनी के रीपेमेंट प्लान के बारे में टेक्नो इकोनॉमिक वायबिलिटी (टीईवी) रिपोर्ट और अर्निंग्स कपैसिटी के बारे में भी पूछा है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह बताया। कंपनी के शेयरों पर 12 जुलाई को दबाव दिखा। एक समय शेयर 3 फीसदी से ज्यादा गिर गया था। 1 बजे यह 2.96 फीसदी गिरकर यह 11.82 रुपये पर चल रहा था।

एजीआर में राहत के बाद बैंकों ने लोन देने में दिलस्पी दिखाई है

Vodafone Idea स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अगुवाई वाले बैंकों के एक कंसोर्शियम से लोन के लिए बातचीत कर रही है। कंपनी 25,000 करोड़ रुपये के कर्ज के साथ ही 10,000 करोड़ रुपये की लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) फैसिलिटीज चाहती है। कपनी 4जी और 5जी इक्विपमेंट खरीदने के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। हाल में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) के कंपनी को एजीआर में राहत देने के बाद बैंकों ने लोन देने में दिलचस्पी दिखाई है।


छोटे बैंक उन शर्तों पर लोन देने को तैयार नहीं जिन पर SBI दे रहा

सूत्रों ने बताया कि SBI ने वोडोफोन आइडिया को यह साफ कर दिया है कि वह कंसोर्शियम में सबसे ज्यादा लोन देने वाला पार्टनर नहीं बनना चाहता है। इसकी जगह उसने छोटे सरकारी बैंकों और प्राइवेट बैंकों को कंसोर्शियम का हिस्सा बनने को कहा है। लेकिन, छोटे बैंक वोडाफोन आइडिया को उन शर्तों पर लोन देने के लिए तैयार नहीं है, जिन पर एसबीआई दे रहा है। छोटे बैंकों का मानना है कि कंपनी की अर्निंग्स को देखते हुए नया लोन देना व्यावहारिक नहीं है।

लोन देने से पहले ग्रुप कंपनियों की गारंटी चाहते हैं बैंक

एक बैंकिंग सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर मनीकंट्रोल को बताया, "बैंकों ने वोडाफोन आइडिया को बता दिया है कि जब तक उन्हें ग्रुप कंपनियों की गारंटी नहीं मिल जाती, वे कंपनी को नया लोन नहीं देंगे। अभी वोडाफोन आइडिया ने इस बारे में बैंकों को कुछ नहीं बताया है।" बैंक वोडाफोन की ग्रुप कंपनियों की गारंटी चाहते हैं या प्रमोटर्स की तरफ से अतिरिक्त निवेश का वादा चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: OIL India Share Price: ऑयल इंडिया का शेयर बना रॉकेट, ONGC को भी लगे पंख, जानिए वजह

बीते एक महीने में 28 फीसदी चढ़ा है वोडाफोन का शेयर 

DoT से एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में बड़ी राहत मिलने के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी आई है। बीते एक महीने में यह शेयर 28 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस दौरान शेयर बाजार का रिटर्न ना के बराबर रहा है। निफ्टी में 1.30 फीसदी गिरावट आई है। 12 मई को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। इस हफ्ते लगातार दूसरे बाजार में बड़ी गिरावट आई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।