Vodafone Idea के निवेशकों के लिए पिछला हफ्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 19 सितंबर को कंपनी के शेयर एक झटके में 15 फीसदी तक टूट गए थे। लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत Vodafone Idea के शेयरों के लिए अच्छी रही। 23 सितंबर की सुबह वोडाफोन आइडिया के शेयर NSE पर 14% तक चढ़ गए थे। पिछले हफ्ते की जबरदस्त गिरावट के बाद आज की तेजी में निवेशकों ने जमकर प्रॉफिटबुकिंग की जिसकी वजह से वोडाफोन आइडिया के शेयर अपनी तेजी को संभाल नहीं पाए। और कारोबार के अंत में NSE पर 3.72 पर्सेंट की तेजी के साथ 11.94 रुपए पर बंद हुए।
