Credit Cards

Vodafone Idea के शेयर भर सकते हैं 91% तक की उड़ान! ब्रोकरेज ने क्या दी रेटिंग और टारगेट प्राइस

बीते एक साल में वोडाफोन आइडिया का शेयर 47 फीसदी से ज्यादा गिरा है, जबकि इस दौरान निफ्टी 50 में 24 फीसदी तेजी आई है। 14 नवंबर को यह स्टॉक 7.34 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल जून में यह स्टॉक 18.52 रुपये पर पहुंच गया था। तब से इसमें बड़ी गिरावट आई है

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
वोडाफोन आइडिया ने 14 नवंबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी के लॉस में साल दर साल आधार पर कमी आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्टॉक मार्केट में गिरावट के बीच अगर आप निवेश के मौके तलाश रहे हैं तो वोडाफोन आइडिया पर दांव लगा सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी का स्टॉक शानदार मुनाफा दे सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने वोडाफोन आइडिया को शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयरों के लिए 14 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 14 नवंबर को यह स्टॉक 7.34 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल जून में यह स्टॉक 18.52 रुपये पर पहुंच गया था। तब से इसमें बड़ी गिरावट आई है। यह बीते एक महीने में 20 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है।

    कंपनी पर कर्ज का काफी ज्यादा बोझ

    Vodafone Idea एक समय टेलीकॉम सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी थी। लेकिन, धीरे-धीरे कंपनी की वित्तीय सेहत खराब होने लगी। कंपनी पर काफी ज्यादा कर्ज है। कंपनी को अपनी सेवाएं प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए बड़ा निवेश करना होगा। कंपनी इसके लिए कर्ज से पैसे जुटाना चाहती है। पिछले कई सालों से कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार घट रही है। हालांकि, Nomura का कहना है कि FY26 से सब्सक्राइबर्स की संख्या घटने की रफ्तार सुस्त पड़ेगी।


    टैरिफ में इजाफा का असर कुछ समय बाद दिखेगा

    विदेशी ब्रोकरेज ने FY27 से वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स बेस में इजाफा शुरू होने का अनुमान जताया है। कंपनी अपने 4जी नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही है। साथ ही वह 5जी सेवाओं में भी निवेश कर रही है। नोमुरा ने FY24 से FY27 के दौरान EBIDTA की सीएजीआर 14 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। कंपनी ने टैरिफ में इजाफा किया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी के रेवेन्यू में इसका असर दिखने में थोड़ा समय लगेगा।

    यह भी पढ़ें: आशीष कयाल ने कहा-Nifty के 23600 से ऊपर बंद होने पर दिखेगी तेजी, Kiri Industries और Carborundum Universal में बनेगा पैसा

    सितंबर तिमाही में एआरपीयू बढ़ा

    Vodafone Idea ने 14 नवंबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी के लॉस में साल दर साल आधार पर कमी आई है। साथ ही एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़ा है। कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 20.5 करोड़ है। इनमें 4जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.5 करोड़ है। ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को 'न्यूट्रल' रेटिंग दी थी। उसने शेयरों के लिए 10 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है। उसने कहा है कि शेयरों का प्रदर्शन कर्ज जुटाने को लेकर मैनेजमेंट के प्लान पर निर्भर करेगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।