Get App

Ukraine-Russia तनाव के चलते बाजार में भारी उठापटक, Oak Capital के प्रशांत खेमका से जानें ऐसे में क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति

Russia-Ukraine संकट के और बिगड़ने के साथ ही बाजार में मंदड़िये हावी हो गए हैं। भारतीय बाजारों पर भी पूर्वी-यूरोप के इस संकट का असर देखने को मिल रहा है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 11:37 AM
Ukraine-Russia तनाव के चलते बाजार में भारी उठापटक, Oak Capital के प्रशांत खेमका से जानें ऐसे में क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति
ग्लोबल बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। Nasdaq 15 फीसदी नीचे है जबकि S&P 500 करीब 10 फीसदी नीचे है

ग्लोबल संकेतों के अनुकूल न होने के कारण भारत के बेंचमार्क इंडेक्स यू-टर्न लेते नजर आ रहे हैं। ऐसे में Oak Capital Management के प्रशांत खेमका का कहना है कि हमें इस उथल-पुथल में हर सेक्टर से अच्छे शेयरों के चुनाव की रणनीति पर काम करना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों में ग्रोथ के लिए किसी या किन्हीं खास सेक्टर या शेयरों पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता।

CNBC-TV18 से प्रशांत खेमका ने भारतीय बाजारों की वर्तमान स्थिति, बढ़ते रूस-यूक्रेन संकट, ग्लोबल मार्केट पर इसके प्रभाव और बाजार में वोलेटिलिटी से निपटने की रणनीति पर खास बातचीत की। इस बात पर जोर देते हुए कि भारतीय बाजार विदेशी संकेतों पर काम कर रहा है, प्रशांत खेमका ने उन बातों की ओर संकेत किया जो वर्तमान वोलैटिलिटी की कारण हैं। उन्होंने कहा कि Russia-Ukraine संकट के और बिगड़ने के साथ ही बाजार में मंदड़िये हावी हो गए हैं। भारतीय बाजारों पर भी पूर्वी-यूरोप के इस संकट का असर देखने को मिल रहा है। वर्तमान में ग्लोबल संकेतों के अनुकूल न होने के कारण भारत के बेंचमार्क इंडेक्स यू-टर्न लेते नजर आ रहे हैं।

भारत में हम जो कुछ भी देख रहे है वह ग्लोबल बाजार में हो रही उथलपुथल का असर है। यहां तक की इस साल के शुरुआत से ही विदेशी बाजार वोलैटाइल हैं जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार की हालिया उतार-चढ़ाव का सबसे बड़ा कारण जियोपॉलिटिकल स्थिति है। कल रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का असर भी बाजार पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा महंगाई का दबाव भी बना हुआ है। इसपर यूएस फेड की कमेंट्री उत्साह जनक नहीं है। इस सबका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें