Voltas share price: भारत में गर्मियों की शुरुआत जल्दी शुरू होने की रिपोर्ट के बाद 15 दिनों में वोल्टास के शेयरों में 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पिछले हफ्ते कहा था कि असामान्य गर्मी की लहर कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ मांग में भी इजाफा सकती है। इसके चलते कंपनी के वॉल्यूम और मार्जिन आउटलुक में सुधार हो सकता है।
हालांकि, गोल्डमैन सैक्स की राय इसके विपरीत है। गोल्डमैन सैक्स ने आज यानी 27 फरवरी को कहा है कि पिछले 10-15 सालों को दौरान सबसे ज्यादा गर्म सालों में इंडस्ट्री की बिक्री में सालाना आधार पर केवल 6-8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। मिड सिंगल डिजिट की ये ग्रोथ गोल्डमैन सैक्स के एनलिस्टों में जोश भरने में कामयाब नहीं रही है और उन्होंने वोल्टास के लिए 840 रुपए का लक्ष्य देते हुए इस स्टॉक को 'सेल' रेटिंग दी है।
वहीं, जेफरीज ने इस स्टॉक को 'बाई' रेटिंग देते हुए इसके लिए 1050 रुपए का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि डीलर्स के मुताबिक कमोडिटी की कीमतों में आई कमी को अभी तक प्रोड्क्ट की कीमत पर पास ऑन नहीं किया गया है। ऐसे होने पर प्रोडक्टस की कीमतों घटेंगी जिससे बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा हाल के दिनों में कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में भी सुधार किया है। ये कंपनी के लिए शुभ संकेत हैं।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट को मुताबिक इस स्टॉक पर 20 'buy' कॉल, 17 'hold' कॉल और 7'sell' कॉल्स हैं। इस स्टॉक का 13 महीने का औसत टारगेट प्राइस 948 रुपए प्रति शेयर का है जो वर्तमान स्तरों से 6.6 फीसदी की तेजी की संभावना दिखाता है।
वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) में वोल्टास को एक विदेशी प्रोजेक्ट पर की गई प्रॉविजनिंग के कारण 110.49 करोड़ रुपए का नेट कंसोलीडेटेड घाटा हुआ था। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 तीसरी तिमाही में वोल्टास को 96.56 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) में कंपनी की आय सालाना आधार पर 11.82 फीसदी की बढ़त के साथ 2005.61 करोड़ रुपए पर रही है जो वित्त वर्ष 2021-22 तीसरी तिमाही में 1793.59 करोड़ रुपए पर रही थी। NSE पर आज ये शेयर 7.90 रुपए यानी 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 887.30 रुपए पर बंद हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।