Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Indus Towers का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

निफ्टी में 21400, 21450 और 21500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 21400, 21300 और 21100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47800, 47900 और 48000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 47800, 47700 और 47500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Dec 19, 2023 पर 2:33 PM
Indus Towers पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 210 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स फिलहाल करीब 209 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी करीब 58 अंक ऊपर कारोबार करता दिखा। निफ्टी में नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर, रिलायंस, कोल इंडिया, एनटीपीसी और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, हिंडाल्को और आयशर मोटर्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, विप्रो, एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21400, 21450 और 21500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21400, 21300 और 21100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47800, 47900 और 48000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47800, 47700 और 47500 के स्तर पर नजर आये।


    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Voltas Future : 900 के स्ट्राइक की दिसंबर की कॉल, खरीदें - 22.25 रुपये, टारगेट - 35 से 40 रुपये, स्टॉपलॉस - 12 रुपये

    Trent Future : खरीदें - 2997 रुपये, टारगेट - 3100 से 3200 रुपये, स्टॉपलॉस - 2950 रुपये

    Birlasoft Future : खरीदें - 721 रुपये, टारगेट - 740 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Indus Towers

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Indus Towers पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Indus Towers की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 210 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 4.95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6.5/8/11 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3.3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।