Waaree Renewable Technologies का शेयर बना रॉकेट, Q4 के दमदार नतीजों के बाद 13% तक भागा

Waaree Renewable Tech Share Price: मार्च 2026 तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 63.7 प्रतिशत बढ़कर 206.8 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन घटकर 18.8 प्रतिशत पर आ गया। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.32 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
पूरे वित्त वर्ष 2026 में Waaree Renewable Tech का ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू l597.74 करोड़ रुपये रहा।

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलोजिज के शेयरहोल्डर्स के लिए 17 अप्रैल बेहद शानदार रहा। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के अच्छे नतीजों से शेयर में शुरुआती कारोबार में 13.5 प्रतिशत तक की तेजी आई। BSE पर शेयर 1202.60 रुपये के हाई तक गया। बाद में 5.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 1116.85 रुपये पर सेटल हुआ। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 66 प्रतिशत बढ़कर 155.7 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 93.8 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 131.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,102.4 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 476.6 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी के खर्च 900.35 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले आंकड़ा 356.25 करोड़ रुपये था।

EBITDA सालाना आधार पर 63.7 प्रतिशत बढ़कर 206.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 126.3 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन घटकर 18.8 प्रतिशत पर आ गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 26.5 प्रतिशत था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू l597.74 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 228.92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।


Waaree Renewable Tech शेयर एक सप्ताह में 30 प्रतिशत मजबूत

शेयर में तेज उछाल के बाद वारी रिन्यूएबल टेक्नोलोजिज का मार्केट कैप बढ़कर 11600 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.32 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक सप्ताह में 21 प्रतिशत और एक महीने में 35 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। 3 साल में यह 530 प्रतिशत और 5 साल में 8600 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,358.50 रुपये और एडजस्टेड लो 780 रुपये है। अपर प्राइस बैंड 1,271.10 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 847.40 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

Om Power Transmission की शानदार शुरुआत, शेयर 6% तक बढ़त में लिस्ट; तुरंत हिट किया अपर सर्किट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।