ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, एशिया में गिरावट, GIFT निफ्टी पर हल्का दबाव

ताइवान का बाजार 0.12 फीसदी चढ़कर 17,262.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 19,542.84 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट सपाट कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 8:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
GIFT NIFTY की चाल सपाट नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 32,453.97 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.50 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में गिरावट देखने को मिल रही है। GIFT निफ्टी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार कल आधा परसेंट से ज्यादा टूटकर बंद हुए थे। अनुमान से बेहतर GDP के आंकड़े और ECB के RATE HIKE से चिंता बढ़ी है। अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए । वहीं डाओ जोंस 237 अंक गिरकर बंद हुआ। लगातार 13 दिनों की तेजी के बाद डाओ गिरा है। नैस्डेक 0.55% गिरकर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.64% गिरकर बंद हुआ। रसेल 2000 , 1.29% गिरकर बंद हुआ। US कंज्यूमर स्पेंडिंग बढ़कर 1.6% पर रही है।

US में सुधर रहे हालात?

GDP ग्रोथ रेट अनुमान से ज्यादा रही है। Q2 GDP ग्रोथ रेट बढ़कर 2.4% पर रही है जबकि Q1 में GDP ग्रोथ रेट 2% पर थी। इस बीच ECB ने ब्याज दरें 0.25% बढ़ाई है।


जापान में बढ़ेंगी दरें?

अमेरिकी बाजारों पर दबाव की वजह जापान से आए संकेतों के कारण देखने को मिला है। बैंक ऑफ जापान आज ब्याज दरों पर फैसला लेने वाला है फैसले से पहले ही खबर आई है कि जापान का केंद्रीय बैंक दरों को लेकर अपनी पॉलिसी में बदलाव कर सकता है। जिससे ब्याज दरों के और बढ़ने की आशंका बन गई है। दरें बढ़ाने पर BoJ की बैठक आज होगी। इसके अलावा ईसीबी के द्वारा दरें बढ़ाने और फेड की तमाम कोशिशों के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेज उछाल के आंकड़ों से भी दरों में बढ़त की आशंकाएं और बढ़ गई हैं।

डॉलर इंडेक्स में तेजी

डॉलर इंडेक्स 101.50 के पार निकला है। डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी जारी है। 2 हफ्तों में करीब 2% की तेजी आई है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY की चाल सपाट नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 32,453.97 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.50 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.12 फीसदी चढ़कर 17,262.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 19,542.84 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट सपाट कारोबार कर रहा था।

Stock Market LIVE Updates: GIFT निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।